ग्राम नावरा में 8 से 16 फरवरी तक श्री रामकथा एवं नाम जप महोत्सव
महाशिवरात्रि पर्व पर चल रहा नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन नेपानगर तहसील के ग्राम नावरा स्थित श्री नारदेश्वर शिव मंदिर में आयोजित श्री रामकथा एवं नाम जप महोत्सव में भारी संख्या में ल श्रद्धालु कथा सुनने पहुंच रहे है। 08 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक चल रहे इस नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक संगीतमय श्री रामकथा एवं नाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार रात्रि को कथा पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा नजर आया। पुरुष, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भक्ति रस में डूबे दिखाई दिए। पूरा पंडाल आकर्षक सजावट और रोशनी से जगमगा रहा । श्रद्धालु शांति पूर्वक बैठकर कथा श्रवण कर रहे हैं और भजन-कीर्तन में भाग ले रहे हैं। कथा वाचन वैष्णव आचार्य पंडित श्री राजेशजी महाराज (बीड़, सिंधाजी) द्वारा किया जा रहा है। उनके मधुर वाणी और भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे हैं। 08 फरवरी को कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ था। तथा 16 फरवरी 2026, सोमवार को पूर्णाहुति एवं हवन के पश्चात शाम 6 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएग...