ग्राम नावरा में 8 से 16 फरवरी तक श्री रामकथा एवं नाम जप महोत्सव


महाशिवरात्रि पर्व पर चल रहा नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन

नेपानगर तहसील के ग्राम नावरा स्थित श्री नारदेश्वर शिव मंदिर में आयोजित श्री रामकथा एवं नाम जप महोत्सव में भारी संख्या में ल श्रद्धालु कथा सुनने पहुंच रहे है।  08 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक चल रहे इस नौ दिवसीय धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक संगीतमय श्री रामकथा एवं नाम संकीर्तन का आयोजन किया जा रहा है।
मंगलवार रात्रि को कथा पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भरा नजर आया। पुरुष, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भक्ति रस में डूबे दिखाई दिए। पूरा पंडाल आकर्षक सजावट और रोशनी से जगमगा रहा । श्रद्धालु शांति पूर्वक बैठकर कथा श्रवण कर रहे हैं और भजन-कीर्तन में भाग ले रहे हैं।
कथा वाचन वैष्णव आचार्य पंडित श्री राजेशजी महाराज (बीड़, सिंधाजी) द्वारा किया जा रहा है। उनके मधुर वाणी और भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे हैं।
08 फरवरी को कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ था। तथा 16 फरवरी 2026, सोमवार को पूर्णाहुति एवं हवन के पश्चात शाम 6 बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
 श्री रामकथा में हुआ नारद संवाद का भावपूर्ण वर्णन, श्रद्धालु हुए भाव-विभोर
श्री नारदेश्वर शिव मंदिर में आयोजित श्री रामकथा एवं नाम जप महोत्सव के दौरान मंगलवार रात्रि को कथा में “नारद संवाद” का मार्मिक प्रसंग सुनाया गया। वैष्णव आचार्य पंडित श्री राजेशजी महाराज (बीड़, सिंधाजी) ने भगवान नारद और भगवान विष्णु के संवाद का भावपूर्ण वर्णन करते हुए भक्ति, अहंकार त्याग और प्रभु स्मरण का महत्व समझाया।
कथा के दौरान पंडाल श्रद्धालुओं से  भरा रहा। सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष एवं बच्चे श्रद्धा भाव से बैठकर कथा श्रवण करते दिखाई दिए। महाराज श्री ने नारद जी के जीवन प्रसंग के माध्यम से बताया कि सच्ची भक्ति में अहंकार का कोई स्थान नहीं होता और भगवान अपने भक्त की परीक्षा लेकर उसे सही मार्ग दिखाते हैं।
संगीतमय भजन-कीर्तन के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। 

श्रद्धालु कथा सुनकर भाव-विभोर हो उठे। 
16 फरवरी को पूर्णाहुति एवं हवन के पश्चात भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 
इस धार्मिक आयोजन समस्त ग्रामवासी एवं सहयोगी ग्राम नावरा, तहसील नेपानगर, द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

रिपोर्टर हरिओम राठौड़

Comments

Popular posts from this blog

बुरहानपुर में आरक्षण को लेकर बंजारा समाज की बैठक आयोजित , कार्यशैली पर चर्चा की गई।